जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू, 2 जवान हुए घायल

Sonali kesarwani
13 Sep 2023 9:25 AM GMT
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू, 2 जवान हुए घायल
x

अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू

जम्मू कश्मीर में अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद एनकाउंटर शुरू किया है।

सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद आंतकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई आतंकियों और सुरक्षा बलों के जवानों को चोट आई है।अफसरों के मुताबिक, सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद आंतकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है। इसमें सेना के अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान को चोट आई है। जिन्हें इलाके के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

नराला गांव में दो संदिग्ध आतंकी दिखे

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया था कि नराला गांव में दो संदिग्ध आतंकियों को देखा गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। खुद घिरता देखकर आतंकी जंगल में भागने लगे जब इनका पीछा किया गया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी का एक जवान घायल भी हो गया है। भारतीय सेना के सिपाही का नाम जसवींदर सिंह बताया जा रहा है। वह 21 राष्ट्रीय राइफल में कार्यरत थे।

Also Read: नसीरुद्दीन शाह ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया हानिकारक, विवेक अग्निहोत्री ने दिया पलटकर जवाब

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story