Archived

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, अधिकारी समेत 3 जवान शहीद

Vikas Kumar
23 Dec 2017 5:54 PM IST
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, अधिकारी समेत 3 जवान शहीद
x
पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जिसमें अधिकारी समेत 3 जवान शहीद हो...

जम्मू कश्मीर : पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर में पट्रोलिंग कर रहे सेना के जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई है।

पाकिस्तान की ओर से शाम करीब 4 बजे हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। गोलीबारी में एक जवान घायल भी हो गया है।

घायल जवान को इलाज के लिए उधमपुर स्थित सेना के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है। हालांकि इस पूरी घटना पर अब तक सेना की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

बता दें इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने नौशहरा के लाम सेक्टर में गोलाबारी की। भारत ने भी इसका कड़ा जवाब दिया था। इस गोलाबारी में सीमा पर कोई नुकसान नहीं हुआ।

Next Story