
Archived
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सैनिकों ने दिया करारा जवाब
Vikas Kumar
27 Dec 2017 1:45 PM IST

x
जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने आज फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने आज फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पुलिस ने बताया कि सीमा पार से सुबह लगभग नौ बजे गोलीबारी शुरू हुई जो लगभग एक घंटे तक चली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी दस बजे तक जारी रही।
अधिकारी ने बताया इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें इससे पहले भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए 23 दिसंबर को राजौरी के केरी सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी की थी जिसमें भारत के चार जवान शहीद हो गए थे और एक जवान घायल हो गया था।
Next Story




