- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू कश्मीर
- /
- J&K : आतंकियों ने...
J&K : आतंकियों ने श्रीनगर में प्रतिष्ठित कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरू की गोली मारकर हत्या की
श्रीनगर: संदिग्ध आतंकवादियों ने यहां इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की मंगलवार को उनके व्यवसायकि परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने बिंदरू को उस समय नजदीक से गोली मार दी जब वह अपनी फार्मेसी में थे। उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया, "आतंकवादियों ने श्रीनगर में इकबाल पार्क के पास बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां चलाईं। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां माखन लाल दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।" कश्मीरी पंडित समुदाय से बिंदरू उन कुछ लोगों में शामिल थे जिन्होंने 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के बाद पलायन नहीं किया। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहे और लगातार अपनी फार्मेसी बिंदरू मेडिकेट को चलाते रहे।
इस घटना के एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने शहर के हवाल क्षेत्र में एक गैर-स्थानीय रेहड़ी-पटरी विक्रेता की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भेलपुरी बेचने वाले वीरेंद्र को भी नजदीक से गोली मारी गई जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी हत्या के कुछ मिनटों के भीतर ही आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के नैदखई में मोहम्मद शफी लोन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोन स्थानीय टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष थे।
बिंदरू की हत्या की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वह गरीबों की मदद करनेवाले व्यक्ति थे। ठाकुर ने कहा, ''बिंदरू की हत्या करने वालों का कोई धर्म नहीं है। मैं उनके परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह करता हूं।'' नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा की।
उन्होंने ट्वीट किया, ''बिंदरू मेडिकेट के मालिक पर घातक हमला अस्वीकार्य है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था। वह कभी घाटी छोड़कर नहीं गए और आतंकवादियों ने उनके साथ यह किया। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें।'' वहीं, माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि इस जघन्य और शर्मनाक कृत्य की निंदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''उनकी (बिंदरू) दुर्भाग्यपूर्ण मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। इस तरह के जघन्य और शर्मनाक कृत्य की निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। यह पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।''