जम्मू कश्मीर

कश्मीर में रात के तापमान में मामूली वृद्धि, पहलगाम में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम

Desk Editor
30 Oct 2021 7:30 AM GMT
कश्मीर में रात के तापमान में मामूली वृद्धि, पहलगाम में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम
x

प्रतीकात्मक फोटो

प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई और प्रसिद्ध पहलगाम रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान पिछली रात के 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि कश्मीर के प्रवेश द्वार वाले शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 2.6 डिग्री सेल्सियस था।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में भी कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात को 3.2 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात 0.2 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान पिछली रात की तरह ही 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ मैदानी और ऊपरी इलाकों में रिकॉर्ड बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है।मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।

Next Story