Archived

त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 3 की मौत,7 जवान घायल

आनंद शुक्ल
21 Sept 2017 1:06 PM IST
त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 3 की मौत,7 जवान घायल
x
पाकिस्तानी सैनिकों ने दो दिन की शांति के बाद आज फिर से जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल जिले में पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया गया।

श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने दो दिन की शांति के बाद आज फिर से जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल जिले में पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार इस हमले में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग हमले में घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड से किये गये इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के 7 जवान घायल हुए हैं। आतंकियों ने गुरुवार दोपहर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में त्राल में बस स्टेशन के पास ग्रेनेड को भीड़ भाड़ वाले मार्केट में ब्लास्ट किया।

आतंकियों ने गुरुवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में त्राल में बस स्टेशन के पास ग्रेनेड को भीड़ भाड़ वाले मार्केट में ब्लास्ट किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। जम्मू कश्मीर के पब्लिक वर्क्स मंत्री अख्तर बाल बाल बच गए।

Next Story