धनबाद

Dhanbad Fire : धनबाद अग्निकांड में 14 की दर्दनाक मौत, बिल्डिंग के अंदर का मंजर देख फायर बिग्रेड की टीम के सदस्यों की आंखें भी हो गईं नम...

Arun Mishra
1 Feb 2023 8:00 AM GMT
Dhanbad Fire : धनबाद अग्निकांड में 14 की दर्दनाक मौत, बिल्डिंग के अंदर का मंजर देख फायर बिग्रेड की टीम के सदस्यों की आंखें भी हो गईं नम...
x
इस अग्निकांड में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है.

Dhanbad Fire : झारखंड के धनबाद जिले में शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई जिसमें 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस अग्निकांड में 14 लोग घायल बताये जाते हैं। धनबाद के जोड़ाफाटक इलाके में आशीर्वाद टावर में आग शाम को छह बजे लगी। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि आशीर्वाद टावर के एक फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। सबसे पहले आग इसी फ्लैट में लगी और फैलकर विकराल रूप धारण कर लिया। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जाती है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अग्निकांड में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट की चौथी मंजिल तल पर स्थित एक फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। संदेह है कि इसी दौरान तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में दीपक से आग लग गई। इस आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया और चौथी मंजिल तल तक फैल गई। इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं जिनको विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अग्निकांड में 14 शवों की हुई पहचान-


फायर बिग्रेड की टीम के सदस्यों की आंखें भी हो गईं नम...

मंगलवार की शाम जब फायर ब्रिगेड की टीम लोगों को बचाने के लिए अपार्टमेंट के अंदर पहुंची, तो मार्मिक दृश्य देखकर उनकी आंखें भी नम हो गई। अपार्टमेंट में अपनी मां के सीने से चिपकी बेटी हाथ हिला कर मदद मांग रही थी। मां खुद तो जल गई लेकिन अपनी बेटी को बचाने के लिए आखिरी सांस तक अपने सीने से उसे चिपकाए रखा। दमकल कर्मियों ने मां के सीने से बच्ची को हटाया तो उसकी सांसे चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इस आगजनी की घटना के बाद बचाव टीम में शामिल कई पुलिस कर्मी और फायर बिग्रेड टीम के सदस्य भी झुलस गए। फायर बिग्रेड की टीम का लक्ष्मण यादव नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने दर्जनों घायल लोगों को बाहर निकाला। जबकि 10 मृतकों को भी बाहर निकाला। इस दौरान वे खुद धुएं की वजह से बेहोश हो गए। जिसके बाद किसी तरह से उनके एक अन्य सहयोगी ने उन्हें बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई।

धुंए के कारण ही फ्लैट में दम घुटने से लोगों की मौत हो गई। शाम करीब साढ़े बजे लगी आग को रात साढ़े नौ बजे तक पूरी तरह से काबू पा लिया गया। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तो एक ही स्थान पर पांच लोगों का जला हुआ शव बरामद मिला। फायर बिग्रेड की टीम की सबसे पहले कोशिश मुश्किल में फंसे लोगों तक सहायता पहुंचानी थी।

आगजनी की घटना के बाद अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल के फ्लैटों में रहने वाले लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोग आग की सीढ़ियों में पहुंची आग की लपटों में फंस गए। जबकि धुएं के कारण उनकी मुश्किल और बढ़ गई। इसके बाद वे न तो ऊपर जा सके और न ही नीचे आ सके। वहीं जिन लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और ऊपर छत पर पहुंच गए, उन सभी की जान बच गई।

आशीर्वाद अपार्टमेंट आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक केंद्र भी है। इसमें बड़ी संख्या में फ्लैट हैं। धनबाद में चार दिन में आग की यह दूसरी बड़ी घटना है। गत शुक्रवार की रात को हाजरा अस्पताल में भीषण आग से डॉक्टर दंपति समेत पांच की मौत हो गई थी। अब आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग की बड़ी घटना घट गई।

Next Story