झारखंड

24 घंटे बाद भी रोपवे पर हवा में लटकी 18 लोगों जिंदगी, 2 की मौत

Sakshi
11 April 2022 12:43 PM GMT
24 घंटे बाद भी रोपवे पर हवा में लटकी 18 लोगों जिंदगी, 2 की मौत
x
रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से एक ट्रॉली नीचे आ गिरी और उस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे...

झारखंड (Jharkhand) के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवघर (Deoghar) में त्रिकूट पहाड़ी (Trikut Hill) पर रविवार शाम हुए रोपवे हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयाी थी रविवार शाम हुई इस घटना में रोपवे ट्रॉली टूटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस बीच 48 लोग रोपवे की अलग-अलग ट्रॉलियों पर 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए थे। इस बीच खबर लिखे जाने तक सेना टीम ने 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है वहीं 18 और लोगों की जान बचाने के लिए अभी अभियान चल रहा है। सेना, वायुसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

खबर है कि रोपवे पर फंसे हुए लोगों तक खाना भी पहुंचाया जा रहा है। आपको बता दें कि बचाव अभियान के लिए के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 मौके पर पहुंचे थे। जिसके पर 24 घंटे से अधिक समय से रोपवे पर फंसे 30 लोगों को अब तक सकुशल निकाल लिया गया है।

वहीं झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि एनडीआरएफ, भारतीय वायुसेना और गरुड़ कमांडो टीम की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है। बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सभी चीजों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

देवघर के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने कहा जानकारी देते हुए बताया है कि सभी पर्यटकों को हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर सुरक्षित निकालने की तमाम कोशिशें जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी रविवार रात से काम पर लगी हुई है और 11 लोगों को उसने निकाला है। बचाव अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से एक ट्रॉली नीचे आ गिरी और उस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद रोपवे बंद हो गया और इसके बाद लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रॉलियां हवा में झूलने लगे थे।

Next Story