झारखंड

Jharkhand News : पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी रेल की पटरी पर लेटा, जाने फिर क्या हुआ?

Sakshi
6 Feb 2022 7:09 AM GMT
Jharkhand News : पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी रेल की पटरी पर लेटा, जाने फिर क्या हुआ?
x
एक शराबी अपनी पत्नी की पत्थर और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या के बाद खुद को खत्म कर लेने के लिए रेल की पटरी पर लेट गया, उसके उपर से ट्रेन गुजर गयी लेकिन, वह जिन्दा बच गया...

Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह से एक अजीबोगरीब खबर आई है। एक शराबी अपनी पत्नी की पत्थर और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या के बाद खुद को खत्म कर लेने के लिए रेल की पटरी पर लेट गया। उसके उपर से ट्रेन गुजर गयी। लेकिन, वह जिन्दा बच गया। पुलिस ने आरोपी शराबी डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना निमियाघाट के रांगामाटी की है। डालेश्वर मुंबई में मजदूरी करता है, पर अभी घर में ही रह रहा है।

दरअसल बीते शुक्रवार को एक शख्स को लोगों ने ट्रेन की पटरी पर लेटे हुए देखा। वह आत्महत्या की नीयत से पटरी पर सोया था। स्थानीय लोग जबतक उसे पटरी से हटाते तबतक उपर से ट्रेन गुजर गयी। बीच में सोने के कारण ट्रेन ऊपर से गुजर गयी। लेकिन वह बच गया। बता दें कि स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उसकी पहचान डालेश्वर यादव के रूप में हुई। पूछने पर उसने बताया कि वह आत्महत्या करने आया था। उसे वहां से उठाकर लाया गांव में लाया गया। लोगों द्वारा समझाने के बाद वह चला गया। इसके कुछ देर बाद वह शराब पीकर नशे में लोगों को अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डालेश्वर की बात की जांच के लिए ग्रामीण घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। महिलाएं घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसी तो उसकी पत्नी को मृत पाया। पत्नी यशोदा देवी, 35 वर्ष की पत्थर और कुल्हाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो, एसआई विकेश मेहरा, एएसआई अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने मौके से ही मृतका के पति डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। मायकेवालों का बेटी का शव देख रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन शव देख बिलख बिलख कर रो रहा था। मौके पर मृतका के पिता डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी निवासी टुपलाल यादव ने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ शराब के नशे में हमेशा झगड़ा और मारपीट करता था। इसी वजह से उसकी पुत्री अपने बेटे अर्जुन के साथ मायके में रहती थी। उसकी पुत्री ग्यारह माह से मायके में ही थी। बुधवार को डालेश्वर गांव के दो लोगों के साथ बेरगी आया था और भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट नहीं करने की बात कह पत्नी को अपना घर ले गया था।

Next Story