- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी के घर 2 AK-47 राइफल बरामद, 18 ठिकानों पर ED की रेड
Jharkhand CM Hemant Soren , Jharkhand CM Hemant Soren breaking news, Jharkhand CM Hemant Soren hindi news
ED Raid in Illegal Mining Case: मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अलग-अलग टीमों ने झारखंड के चर्चित व्यवसायी और कई राजनेताओं के करीबी प्रेम प्रकाश, कोयला कारोबारी एमके झा और कुछ अन्य लोगों के 18 ठिकानों पर बुधवार सुबह से एक साथ छापामारी की. रेड के दौरान ईडी ने रांची में एक स्थान से एके-47 सीरीज की दो असॉल्ट राइफल बरामद कीं.
ईडी की रेड में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
रेड में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए जाने की खबर है. ईडी (ED) की टीमें रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर स्थित प्रेम प्रकाश के दफ्तर, ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित एक स्कूल और अरगोड़ा चौक पर व्यवसायी एमके झा के मकान को ईडी की टीमों ने सुरक्षा बलों के साथ घेर लिया और तलाशी शुरू की. खबर है कि रांची में 12 ठिकानों के अलावा तमिलनाडु, बिहार, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर में छह ठिकानों पर रेड चल रही है.
ईडी को मिले थे कई इनपुट्स
बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) से हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई इनपुट्स मिले थे, जिसके आधार पर अवैध खनन से जुड़े मसले पर कार्रवाई की जा रही है.
ईडी पहले भी कर चुकी है छापेमारी
गौरतलब है कि इसके पहले 25 मई को भी ईडी ने प्रेम प्रकाश और एक अन्य व्यवसायी के पांच ठिकानों पर छापामारी कर कई दस्तावेज और कीमती सामान बरामद किया था. इसके बाद प्रेम प्रकाश से कई राउंड की पूछताछ भी हुई थी.
इसके पहले झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल और उनके सहयोगियों के दो दर्जन ठिकानों पर छापामारी के बाद ईडी ने झारखंड में 100 करोड़ से अधिक के माइनिंग घोटाले का पता लगाया था. सूत्रों के मुताबिक ईडी के ताजा छापों की कड़ियां इस मामले से भी जुड़ रही हैं.
ईडी के इन छापों से राज्य में सत्ता से संबंधित कई लोगों और ब्यूरोक्रेसी की परेशानी बढ़ सकती है. प्रेम प्रकाश के संबंध राज्य के बड़े नेताओं और अफसरों से रहे हैं.
(इनपुट- न्यूज एजेंसी आईएएनएस) साभार जी न्यूज