रांची

लेवी वसूलने पहुंचे 6 उग्रवादी, रांची पुलिस ने एक को दबोचा

Sakshi
26 March 2022 3:22 PM GMT
लेवी वसूलने पहुंचे 6 उग्रवादी, रांची पुलिस ने एक को दबोचा
x
रांची पुलिस ने एक बट्टू से लेवी वसूलने आए उग्रवादियों को दबोच लिया है।

झारखंड में उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि रांची पुलिस ने एक बट्टू से लेवी वसूलने आए उग्रवादियों को दबोच लिया है। इस कार्रवाई के दौरान उसके 5 साथी भाग निकले। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया गांव से पकड़ा गया उग्रवादी अरविंद कुमार सिंह लातेहार जिले के होसिर का रहने वाला है। वह उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़ा हुआ है। उसके पास से पुलिस ने तीन बाइक व चार मोबाइल भी बरामद किए हैं।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि जोभिया स्थित ईंट भट‌्ठा चलाने वालों को लेवी के लिए जेजेएमपी से धमकी मिल रही थी। इसका पता चलने पर एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम को जानकारी मिली कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी भट्ठेदारों से लेवी लेने के लिए शुक्रवार को आने वाले हैं। तभी टीम ने जोभिया गांव में छापेमारी की तो 6 उग्रवादी भट्ठेवालों के पास आए हुए थे। पुलिस को देखते ही पांच उग्रवादी बाइक छोड़कर भाग निकले, जबकि पुलिस ने एक को खदेड़कर दबोच लिया। पूछताछ में अरविंद ने संगठन के फरार सदस्यों के नाम बता दिए हैं। साथ ही कई और अहम जानकारी दी है।

Next Story