रांची

हरियाणा में डीएसपी के हत्या के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर को कुचलकर मार डाला

Shiv Kumar Mishra
20 July 2022 5:06 AM GMT
हरियाणा में डीएसपी के हत्या के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर को कुचलकर मार डाला
x

हरियाणा के बाद अब झारखंड के रांची जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे देश में राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

SSP रांची के मुताबिक, संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मृत्यु हो गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थी। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है।

बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है।

वहीं हरियाणा के मेवात इलाके में डीएसपी की हत्या कुचल कर दी गई है। अभी डीएसपी का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है तब तक यह मामला समाने आया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी है।

Next Story