- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
झारखंड में भीड़ कम देखकर बोले अमित शाह, कैसे जीतोगे चुनाव?
झारखंड के चतरा में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भीड़ से 25-25 लोगों को फोन मिलाकर बीजेपी को वोट देने की अपील की है. बीजेपी लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी हुई है.
अमित शाह ने कहा, 'ये 10-15 हजार लोगों से हम जीत लेंगे क्या, मुझे भी गणित आता है, मैं भी बनिया हूं, बेवकूफ मत बनाओ, आपको एक रास्ता बताता हूं, आप करेंगे क्या, सब लोग हाथ में मोबाइल उठाकर अपने 25-25 परिजनों को फोन करो और कमल के निशान पर वोट डालने की अपील करो.'
झारखंड के चुनाव में कांग्रेस और JMM मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
— BJP (@BJP4India) November 28, 2019
मैं हेमत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि जब झारखंड के युवा अलग राज्य की मांग कर रहे थे, तब कांग्रेस का स्टैंड क्या था?
झारखंड की स्थापना श्रद्धेय अटल जी ने की थी: श्री @AmitShah #JharkhandBoleBJPFirSe pic.twitter.com/ukkFk1qWrz
अस्थिर सरकार मत बनाइएगाः शाह
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड के चुनाव में आज एक ओर बीजेपी है जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और विकास के लिए काम करती है. तो दूसरी ओर कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा झारखंड को कुछ नहीं दिया.
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और नरेंद्र मोदी तथा रघुबर दास ने इसे संवारने और आगे ले जाने का काम किया. लोगों से वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि जब भी आप वोट देने जाएं तो अस्थिर सरकार मत बनाइएगा. कभी कोई निर्दलीय राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता था, दिल्ली में कांग्रेस को करोड़ों रुपये भेजता रहता था. अस्थिर सरकार से कभी झारखंड का विकास नहीं हुआ.
नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगेः शाह
पिछले दिन लातेहर में हुए नक्सली हमले पर शाह ने कहा कि अभी-अभी लातेहार में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए, मैं इस मंच से नक्सलवादियों को कहने आया हूं कि जितनी खैर मनानी है मना लो, यहां फिर से बीजेपी की सरकार बनने वाली है, हम मूल समेत नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे.
शाह ने आगे कहा कि पिछले 70 साल से कांग्रेस पार्टी आयोध्या मामले का केस चलने नहीं दे रही थी. 2018 में केस आया तो कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि 2019 के बाद ये केस चलना चाहिए. मगर श्रीराम की इच्छा कुछ और थी. 2019 में भी मोदी आ गए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो गया है. अब भगवान राम के जन्मस्थान पर आसमान को छूने वाला राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता.