रांची

चाची की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, चाचा ने हत्यारे भतीजे को मार डाला

Shiv Kumar Mishra
17 July 2021 6:20 AM GMT
चाची की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, चाचा ने हत्यारे भतीजे को मार डाला
x

झारखंड कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित सिविल गांव में एक भतीजे ने अपनी चाची को डायन का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जबकि मृतिका के आक्रोशित पति ने आरोपी भतीजे को भी कुल्हाड़ी मारकर मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मगदेव मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की शिनाख्त भिन्सारी देवी 55 और उसका भतीजा राजपाल मुंडा 23 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के सदस्यों को बीमार रहने के कारण भतीजा अपनी चाची को जिम्मेदार ठहराता था और उस पर डायन होने का आरोप लगाता था।

बताया गया कि भिन्सारी को घर में अकेला पाकर राजपाल कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और वार करने लगा जिससे उसकी मौत हो गयी। राजपाल को मौके से भागते लोगों ने देख लिया जिसकी जानकारी लोगों ने उसके पति मगदेव मुंडा को दी। जिस पर वह आक्रोशित होकर भतीजे को खोजने लगा ज्यों ही वह मिला मगदेव अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे राजपाल की भी मौत हो गयी।

Next Story