रांची

बीजेपी नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार,नौकरानी को गरम तवे पर दागने के प्रकरण मे हुई गिरफ्तार

Desk Editor
31 Aug 2022 8:28 AM GMT
बीजेपी नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार,नौकरानी को गरम तवे पर दागने के प्रकरण मे हुई गिरफ्तार
x

अपनी घरेलू सहायिका का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी और निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीमा पात्रा को आदिवासी घरेलू सहायिका सुनीता (29) को प्रताड़ित करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पात्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी हैं।

सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो गया था, जिसमें वह आपबीती सुना रही थी। इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा होने के भाजपा ने पात्रा को निलंबित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने पिछले हफ्ते महिला को पात्रा के आवास से छुड़ाया था और मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष घरेलू सहायिका का बयान दर्ज किया था।

पात्रा ने कथित तौर पर महिला को रांची के अशोक नगर इलाके में अपने आवास में कई वर्षों तक बंदी बनाकर रखा था। खबरों के अनुसार सीमा पात्रा उसे कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखती थी, उसे कई बार गरम तवे से दागा गया.उसने कथित रूप से लोहे की छड़ से मारकर उसके दांत तोड़ दिये। आयोग के एक बयान के अनुसार एनसीडब्ल्यू अघ्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है कि आरोप सही पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

बता दें कि सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने ही महिला की मदद की और आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया तो उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया, विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं।

Next Story