रांची

बीमार होने के बावजूद व्हीलचेयर के सहारे हर रोज मरीजों को देखने आते थे रिम्स, डॉ उमेश का हुआ निधन

सुजीत गुप्ता
14 Aug 2021 10:55 AM GMT
बीमार होने के बावजूद व्हीलचेयर के सहारे हर रोज मरीजों को देखने आते थे रिम्स, डॉ उमेश का हुआ निधन
x

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल विभाग के एचओडी डॉ उमेश प्रसाद का शनिवार सुबह निधन हो गया। डॉ उमेश मल्टीपल मायलोमा बीमारी से जूझ रहे थे। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। बीमार होने के बावजूद डॉ उमेश व्हीलचेयर के सहारे हर रोज मरीजों को देखने रिम्स आते थे। डॉ उमेश प्रसाद ने लालू प्रसाद जब रिम्स में थे, तब उनका भी इलाज लंबे समय तक किया था। एम्स रेफर करने से पूर्व भी मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ उमेश प्रसाद का नाम था।

डॉ उमेश प्रसाद को एक महीना पूर्व मेडिसिन विभाग का एचओडी बनाया गया था। विभाग के एचओडी डॉ जेके मित्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले डॉ उमेश मेडिसिन विभाग के यूनिट इंचार्ज थे।

डॉ उमेश प्रसाद के निधन की सूचना मिलते हैं चिकित्सकों में शोक की लहर फैल गयी। उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर उनके साथ बिताए हुए पल को याद कर भावुक हो गए। वही उनकी मौत के बाद रिम्स के चिकित्सकों के अलावा अन्य चिकित्सकों ने भी शोक व्यक्त किया है।



Next Story