रांची

Jharkhand Assembly Elections 2019: चुनाव से पहले टूटा बीजेपी के एक और गठबंधन

Special Coverage News
14 Nov 2019 2:28 PM GMT
Jharkhand Assembly Elections 2019: चुनाव से पहले टूटा बीजेपी के एक और गठबंधन
x

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 से ऐन पहले BJP-ASJU का गठबंधन टूट गया है। भारतीय जनता पार्टी अब कुल 80 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी जिसके बाद दोनों ने साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पहली बार ऐसा होगा जब BJP और ASJU एक साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। साल 2000 में झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद से ही BJP-ASJUB साथ मिलकर चुनाव लड़ते आए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपाध्यक्ष ओम माथुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि BJP एक निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को समर्थन देने के पक्ष में है। पहले यह सीट बीजेपी ने आजसू के लिए छोड़ी थी। भाजपा ने राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, जबकि आजसू ने भी 12 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

बताया जा रहा है कि पहले बीजेपी आजसू को दस सीटें देने को तैयार थी। आजसू 17 सीटें चाहता थी। चक्रधरपुर और लोहरदगा जैसी सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच पेच फंसा था। आजसू की शिकायत थी कि सबसे विश्वसनीय सहयोगी दल होने के बावजूद बीजेपी उसे सीटें देने को तैयार नहीं है।

बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story