Begin typing your search...

Ranchi violence:रांची हिंसा का शिकार युवक बोला, बवाल के बीच छह बार मारी गई थी गोली, दो बुलेट अभी भी मेरे शरीर में है

Ranchi violence:रांची हिंसा का शिकार युवक बोला, बवाल के बीच छह बार मारी गई थी गोली, दो बुलेट अभी भी मेरे शरीर में है
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Ranchi violence: देशभर के कई राज्यों में शुक्रवार (10 जून 2022) को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदायों द्वारा नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया गया और विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। झारखंड के रांची में भी हिंसा हुई और इसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस को हालात पर काबू करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। वहीं फायरिंग में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की फायरिंग में अबसर और तबराक नाम के व्यक्ति को गोली लगी। अबसर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि वह बाजार से वापस लौट रहे थे और इस दौरान पुलिस फायरिंग में उनको कुल 6 गोलियां लगी। रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें कुल 6 गोलियां लगी है, जिसमें से चार निकाल दी गई है जबकि दो गोली अभी भी उनके शरीर के अंदर है।

वहीं पुलिस द्वारा फायरिंग में तबराक नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है और उनका भी इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। तबराक ने बताया कि उन्हें कमर के ऊपर दाहिने साइड में गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। हिंसा के बाद रांची में तुरंत धारा 144 लगा दी गई थी और इंटरनेट को सस्पेंड कर दियारांची में अभी भी संवेदनशील स्थिति बनी हुई है लेकिन हालात काबू में है और शहर में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी थी और गंभीर रूप से घायल हुए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से शांति की अपील की है और जुमे के बाद हुई हिंसा को चिंताजनक बताया था।

रांची में अभी भी संवेदनशील स्थिति बनी हुई है लेकिन हालात काबू में है और शहर में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी थी और गंभीर रूप से घायल हुए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से शांति की अपील की है और जुमे के बाद हुई हिंसा को चिंताजनक बताया था।

Shiv Kumar Mishra
Next Story
Share it