झारखंड

बेटा निकला हैवान, विधवा मां को बंधक बनाकर किया रेप

Sakshi
11 March 2022 10:05 AM GMT
सांकेतिक तस्वीर
x

सांकेतिक तस्वीर 

बेटे ने मां को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

झारखण्ड से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। कहते हैं दुनिया में मां-बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता होता हैं, लेकिन यहां जमशेदपुर जिले में इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे ने मां को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि पीड़ित मां की शिकायत पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने आरोपी पुत्र अजय प्रमाणिक (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी उसका एकलौता बेटा है। पति के निधन के बाद पीड़िता ने बेटे को मजदूरी कर पाला। लेकिन अजय को ब्राउन शुगर और गांजा जैसे घातक नशे की लत लग गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपने कमरे में सो रही थी। इस बीच देर रात उसका बेटा आया और बंधक बनाते हुए दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। नशे में धुत आरोपी ने मां के साथ मारपीट भी की। वहीं जान से मार देने तक की धमकी भी दी। पीड़िता ने सुबह होते की मामले की शिकायत आदित्यपुर थाना में की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story