Archived

अभी-अभी : स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट, बीजेपी युवा मोर्चा पर आरोप!

Arun Mishra
17 July 2018 3:41 PM IST
अभी-अभी : स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट, बीजेपी युवा मोर्चा पर आरोप!
x
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

रांची : झारखंड पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। आरोप है कि घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हाथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वामी अग्निवेश झारखंड के पाकुड़ पहुंचे हुए थे।

अग्निवेश वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। वहां उनके होटेल के बाहर ही बीजेपी युवा मोर्चा के लोगों ने उनक पिटाई कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों का आरोप था कि स्वामी अग्निवेश आदिवासियों को भड़काने गए थे।


मीडिया से मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वामी अग्निवेश ने गोमांस को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होने कहा था कि गोमांस खाना चाहिए। इसी बयान से भारतीय जनता युवा मोर्चा व एबीवीपी के कार्यकर्ता नाराज थे। जैसे ही वो सम्मेलन में जाने के लिए निकले वैसे ही उनपर हमला कर दिया गया। मारने के साथ कपड़ा भी फाड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी प्रकार इन्हे बचाकर होटल ले गई जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इनका इलाज होटल में ही किया जा रहा है।

Next Story