झारखंड

डायन का आरोप लगा महिला ने कर दी जेठ- जेठानी की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर ले की जान

Sakshi
23 April 2022 2:14 PM GMT
डायन का आरोप लगा महिला ने कर दी जेठ- जेठानी की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर ले की जान
x
झारखंड के गुमला जिले में एक महिला ने डायन जादू टोना के अंधविश्वास के चलते एक दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

झारखंड (Jharkhand) के गुमला (Gumala) जिले में एक महिला ने डायन जादू टोना के अंधविश्वास के चलते एक दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बता दें कि यह वारदात बीते शुक्रवार 22 अप्रैल के देर रात की है। यहां महिला ने जादू टोने के शक में अपने ही जेठ जेठानी की हत्या कर दी और उसके बाद थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव में सुमित्रा देवी नामक एक महिला ने अपने जेठ लुदरा बड़ाइक और उसकी पत्नी फूलमती देवी पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने कुल्हाड़ी से लगातार वार कर दोनों की हत्या कर दी।

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद महिला रात में ही वह कुल्हाड़ी लेकर चैनपुर थाना पहुंच गयी और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना जाने से पहले सुमित्रा ने पूरे गांव में शोर मचाकर सबको बताया कि उसने ही अपने जेठ और गोतनी की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में सुमित्रा देवी के बेटे रवींद्र बड़ाइक को भी हिरासत में लिया है।

आरोपी सुमित्रा देवी का कहना है कि उसका बच्चा काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इससे शक था कि उसके जेठ और जेठानी ने डायन बिसाही (Black Magic) कर बच्चे को बीमार कर दिया है। इसी वजह से उसने शुक्रवार की रात दोनों की हत्या कर दी। सोचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि बेटे शुक्रवार के दिन में ही लुदरा चीक बड़ाइक और फूलमती देवी ने गांव में बताया था कि सुमित्रा देवी उन्हें डायन बिसाही कह रही है। इसको लेकर गांव में एक मीटिंग भी हुई थी। इस मामले को अपने स्तर पर रफा दफा करने की कोशिश भी की गई थी लेकिन बावजूद उसके बीते शुक्रवार को आरोपी महिला सुमित्रा देवी ने अपने जेठ जेठानी पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी हत्या हो गई।

Next Story