नौकरी

Job: TCS करेगी 40000 फ्रेशर्स की भर्ती, छंटनी के बीच आई अच्छी खबर

Satyapal Singh Kaushik
16 Oct 2023 11:30 AM GMT
Job: TCS करेगी 40000 फ्रेशर्स की भर्ती, छंटनी के बीच आई अच्छी खबर
x
आज जहां कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं वहीं पर TCS ने नौकरी लिकालकर धमाल मचा दिया।

TCS Jobs: जहां कंपनियों में हर तरफ छंटनी का दौर चल रहा है, ऐसे में TCS ( टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) ने अपने यहां 40000 वैकेंसी की घोषणा की है।TCS के CEO एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा है कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 40000 कैंपस भर्तियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।

हमारे पास एक अच्छी जॉब बेंच है: CEO

TCS के CEO एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि, "हम आम तौर पर 35000 से 40000 लोगों को काम पर रखते हैं और ये योजनाएं इस साल भी बरकरार हैं। कोई बड़े पैमाने पर छंटनी नहीं है। जिस तरह से हमने इसे कैलिब्रेट किया है, हम हर समय उपयोग में सुधार करने की दिशा में काम कर रहे हैं क्योंकि हमारे पास एक अच्छी बेंच है।"

इंफोसिस ने पिछले साल 50 हजार लोगों को जोड़ा था

वहीं इंफोसिस के CFO नीलांजन रॉय ने हालिया कमाई कॉल में कहा कि पिछले साल इसने 50000 फ्रेशर्स को जोड़ा था। TCS के CEO एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि, हम अपने टैलेंट पूल में लैटरल्स को जोड़ने से इनकार नहीं कर रहे हैं लेकिन TCS विवेकाधीन खर्च पर ज्यादा जोर देता है।

एन गणपति ने कहा कि, "जब विवेकाधीन खर्च में संकुचन होता है, तो हम कम संख्या में लेटरल कर्मचारियों को नियुक्त करते हैं। पिछले 12 से 14 महीनों में, हमने भारी गिरावट देखी है। हमें नहीं पता था कि यह कब तक जारी रहेगा, इसलिए हमने बहुत सारी नियुक्तियां कीं। एक बेंच बनाने के लिए हमें जितनी जरूरत थी, उससे कहीं अधिक हमें ध्यान दिया है। हमारा उपयोग वर्तमान में लगभग 85% है। हम लगभग 87-90% पर काम करते थे।''

TCS में भर्ती घोटाला

TCS से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कपंनी में भर्ती घोटाला हुआ है। जिसे लेकर अब कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने इस मामले में 16 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि 6 वेंडर्स के ऊपर रोक लगा दी है। कंपनी इसकी जानकारी रविवार को दी।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story