- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कर्नाटक: मांड्या में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल
कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या जिले (Mandya District) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला, उसके तीन बेटों और एक भतीजे की कथित तौर पर उनके घर पर हत्या कर दी गई. पीड़ितों की पहचान लक्ष्मी, उनके बेटे राजू, कोमल व कुणाल और भतीजे गोविंद के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, शव पड़ोसियों को घर के अंदर मिले. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक एन यतीश और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतका का पति और भाई गांव से बाहर थे. पुलिस ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हत्याएं शनिवार को हुई होंगी, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि इस घटना का एक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.
बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी कर्नाटक के बेंगलुरु से इस तरह की वारदात सामने आई थी. यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डेडबॉडी मिली थी, जिससे हड़कंप मच गया था. मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल थी. ये खौफनाक वारदात बेंगलुरु के बयादरहल्ली में हुई थी. घर में परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले थे, वहीं 9 साल की बच्ची का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला था.