
Banglore Crime: प्रेमिका को घर बुलाया, जन्मदिन मनाया और कर दिया जघन्य अपराध

एक बेरहम प्रेमी, जिसने अपनी एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया उसे अपनी प्रेमिका बनाया, उसके जन्मदिन पर उसे अपने घर बुलाया उसका जन्मदिन मनाया और फिर कुछ ऐसा कर दिया जिसका किसी को अंदाजा तक नहीं था।
जानिए पूरा मामला
नव्या और प्रशांत के बीच 6 साल से प्रेम संबंध थे। दोनों दूर के रिश्तेदार थे। नव्या ने पिछले मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया, लेकिन प्रशांत व्यस्त रहने की बात कहते हुए उसमें शामिल नहीं हुआ। आरोपी ने बाद में शुक्रवार रात उसका जन्मदिन फिर से मनाया। उसने केक खरीदा और नव्या से कटवाया। इसके बाद उसने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी को
पुलिस ने आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के शव को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह परेशान था और पीड़िता के बारे में संदेह बढ़ गया क्योंकि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चैट करती थी। इस बात को लेकर दोनों में कई बार लड़ाई हुई। जांच जारी है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।