कर्नाटक

BJP MLA Arrest : कर्नाटक में बीजेपी विधायक गिरफ्तार, जानिए- क्या है पूरा मामला

Arun Mishra
27 March 2023 2:19 PM GMT
BJP MLA Arrest : कर्नाटक में बीजेपी विधायक गिरफ्तार, जानिए- क्या है पूरा मामला
x
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.

BJP MLA Arrest : कर्नाटक में बीजेपी विधायक विधायक मदल विरुपक्षप्पा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो गए हैं उन्हें टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी।

जानिए- क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने कुछ दिन पहले ही विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए थे। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल

मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

Next Story