कर्नाटक

Karnataka Assembly Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 10 मई को मतदान तो 13 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

Arun Mishra
29 March 2023 7:10 AM GMT
Karnataka Assembly Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 10 मई को मतदान तो 13 मई को आएंगे चुनाव नतीजे
x
कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

Karnataka Assembly Election : भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारत के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और ईसीआई अरुण गोयल ने बुधवार सुबह 11:30 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा की।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कर्नाटक विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा जिसके तहत मतदान 10 मई को होंगे और मतदान की गणना 13 मई को होगी।

कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी। करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कुल मतदाता

दक्षिणी राज्यों में कुल मतदाता 5,21,73,579 हैं।

पुरुष: 2,62,42,561

महिला: 2,59,26,319

तीसरा लिंग: 4,699

लिंग अनुपात: 988

80+ मतदाता: 12.15 लाख से अधिक

पीडब्ल्यूडी मतदाता: 5.55 लाख से अधिक

पहली बार के मतदाता (18-19 वर्ष): 3 मार्च 2023 तक 9,17,241

2 जनवरी से 1 अप्रैल 2023 के बीच 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाता हैं: 41,432।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story