लाइफ स्टाइल

मसाज के बहाने ब्रिटिश महिला से पति के सामने किया रेप

रिषभ जैन
7 Jun 2022 11:56 AM GMT
मसाज के बहाने ब्रिटिश महिला से पति के सामने किया रेप
x

भारत के गोवा राज्य के फेमस अरम्बोल बीच स्वीट लेक के पास एक शादीशुदा ब्रिटिश महिला से रेप की घटना सामने आई है। ये घटना कुछ दिन पहले ही हुई थी। अब परनेम पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पति के सामने महिला से हुआ रेप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोएल विंसेंट डिसूजा उसी इलाके का रहने वाला है। उसने 2 जून को अधेड़ शादीशुदा महिला के साथ उस वक्त रेप की घटना को अंजाम दिया, जब वो बीच पर आराम कर रही थी। आरोपी ने महिला के पति के सामने रेप किया। पीड़िता और उसके पति ने जोएल के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मसाज सर्विस ग्रुप का हिस्सा

आरोपी स्थानीय मसाज ग्रुप का हिस्सा है। इनका ग्रुप बीच पर लोगों को अवैध तरीके से मसाज सर्विस देने की पेशकश की थी। पुलिस ने जब आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि वो पहले एक स्कूल बतौर लाइब्रेरियन काम करता था।

पीड़िता ने ब्रिटिश दूतावास से मांगी मदद

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद महिला ने ब्रिटेन में अपने परिवार के लोगों से संपर्क किया और पूरी बात बताई। फिर उसने भारत स्थित ब्रिटिश दूतावास से सहायता मांगी। घर और दूतावास से मिली सलाह के बाद कपल ने परनेम थाना में केस दर्ज कराया। बात दूतावास तक पहुंचने के बाद परनेम पुलिस थाना ने त्वरित कार्रवाई की है।

भारत में गोवा विदेशियों के लिए पसंदीदा जगह है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी गोवा पहुंचते हैं। साल 2017 में 28 साल की ब्रिटिश-आइरिश महिला का रेप के बाद मर्डर हुआ था। ये घटना भी गोवा के मशहूर बीच होली पर हुआ था। मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपी गिरफ्तार भी हुआ और उसने पुलिस के सामने रेप और मर्डर की बात कबूल की।

Next Story