लाइफ स्टाइल

पंजाब में सैक्स रैकेट चलाने के लिए उजबेक्सितान से बुलाई जा रही कॉल गर्ल, अमृतसर के बाद अब लुधियाना में पकड़ी गई

Shiv Kumar Mishra
1 Aug 2020 2:40 PM GMT
पंजाब में सैक्स रैकेट चलाने के लिए उजबेक्सितान से बुलाई जा रही कॉल गर्ल, अमृतसर के बाद अब लुधियाना में पकड़ी गई
x

लुधियाना : पंजाब में सैक्स रैकेट चलाने के लिए विदेशी लड़कियों को राज्य में बुलाया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा लड़कियां उजबेकिस्तान से आ रही है। उजबेकिस्तान के अलावा थाईलैंड और रशिया से भी लड़कियां पंजाब आ रही है इन लड़कियों का रेव पार्टी मसाज सैंटर और सैक्स रैकेट में इस्तेमाल किया जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर राज्य में उजबेकिस्तान की लड़कियों के गिरफ्तार होने के दो केस सामने आ चुके हैं।

पहले अमृतसर में पुलिस ने रेड करके एक मसाज सेंटर से दो उजबेकिस्तान की लड़कियों समेत आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को गिरफ्तार किया था। ये लड़कियां वहां मसाज के साथ-साथ गलत काम भी करती थी। उसके बाद अब कल लुधियाना में पुलिस ने रेव पार्टी का पर्दाफाश करते हुए उजबेकिस्तान की तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। ये रेव पार्टियों में युवाओं को मनोरंजन करती थी और फिर बाद में देह व्यापार का धंधा भी करती। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मसाज सेंटर और रेव पार्टी के दौरान बनाए जाते ग्राहक

पुलिस की मानें तो विदेशी लड़कियों को सबसे पहले मसाज सेंटर और रेव पार्टियों में लाया जाता है। यहां पर आने वाले बिगड़ैल युवक पहले मसाज करवाते हैं और फिर उन लड़कियों के साथ गलत काम करते हैं। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना समेत पंजाब के हर बड़े शहर में ऐसे मसाज सेंटर खुल चुके हैं, जो मसाज के नाम पर जिस्मफिरोशी का धंधा करते हैं।

विजिटर वीजा पर आती हैं लड़कियां

विदेशी लड़कियों को बाहर से बुलाने के लिए पंजाब में कई दलाल काम कर रहे हैं। वह युवतियों को विजिटर वीजा पर भारत बुलाते हैं और फिर यहां पर उनसे गलत काम करवाते हैं। इसके लिए लड़की के साथ मोटा पैकेज किया जाता है। पैसे के साथ-साथ लड़कियों को खाने और रहने के लिए जगह भी दी जाती है।

Next Story