Begin typing your search...

कंगना रनौत ने राजनीति में उतरने के दिये संकेत, कहा- प्रभु की कृपा रही तो उतरेंगे

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं उतना ही राजनीतिक बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर भी बड़ी बात कही है।

कंगना रनौत ने राजनीति में उतरने के दिये संकेत, कहा- प्रभु  की कृपा रही तो उतरेंगे
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ट की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी। इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।कंगना रनौत ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में मंदिरो के दर्शन किए। वह साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंची थीं। इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लवकुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं।

भाजपा की वजह से राम मंदिर बन रहा है

आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे। इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं। बताया गया था कि महिला आरक्षण कानून बनने की वजह से इस बार महिला से रावण दहन करवाया गया है।Ram Mandir पर भी कंगना रनौत ने कहा कि 600 साल के संघर्ष के बाद आज राम मंदिर तैयार हो रहा है। भाजपा की वजह से देश को यह दिन देखने को मिला है।

द्वारकाधीश के दर्शन करने पहुंची कंगना

उन्होंने कहा, हम बड़ी धूमधाम से मंदिर को फिर से स्थापित कर रहे हैं। यह सनातन धर्म के लिए एक बड़े उत्सव की तरह है। बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म तेजस रिलीज हुई है। हालांकि इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सुस्त रही है। इसी बीच कंगना रनौत द्वारका पहुंची। उन्होंने कहा, मन बहुत परेशान था। ऐसे में मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्रीकृष्ण की नगरी में आते ही सारी चिंताएं टूटकर कदमों में गिर गईं। मेरा मन स्थिर हो गया। आनंद की अनुभूति हो रही है।

Also Read: एल्विश यादव के खिलाफ हुई FIR दर्ज, रेव पार्टी में ड्रग्स और कोबरा सांप की तस्करी के लगे आरोप

Sonali kesarwani
Next Story