लाइफ स्टाइल

भगवान ‘शिव’ के किरदार में दिखेंगे प्रभास, नई फिल्म 'कनप्पा' में नूपुर सेनन संग आएंगे नजर

Sonali kesarwani
11 Sep 2023 6:19 AM GMT
भगवान ‘शिव’ के किरदार में दिखेंगे प्रभास, नई फिल्म कनप्पा में नूपुर सेनन संग आएंगे नजर
x

भगवान ‘शिव’ के किरदार में दिखेंगे प्रभास

भगवान राम के बाद अब शिव के किरदार में साउथ एक्टर प्रभास नजर आएंगे। जल्द ही उनकी फिल्म 'कनप्पा' रिलीज होने वाली है।

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने 'आदिपुरुष' फिल्म में 'भगवान राम' का किरदार निभाया था। अब वो बड़े पर्दे पर 'भगवान शिव' के अवतार में नजर आएंगे। 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। और अब खबर आ रही है कि वो स्क्रीन पर भगवान शिव के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का नाम होगा 'कनप्पा'। इसे विष्णु मांचू बनाएंगे। प्रभास के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन होंगी। विष्णु मांचू ने प्रभास की नई फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ये जानकारी दी है। उन्होंने 'हर हर महादेव' लिखकर इन खबरों को कंफर्म कर दिया है।

'कनप्पा' फिल्म कैसी होगी

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट किया, 'ब्रेकिंग: एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया कि रेबेल स्टार प्रभास, एक्टर विष्णु मांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट कनप्पा- ए ट्रू एपिक इंडियन टेल में अहम किरदार निभाएंगे।' रमेश बाला के इस ट्वीट को विष्णु मांचू ने री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर हर महादेव। #Kannappa'

हाल ही में 'कन्नप्पा' के लिए पूजा समारोह भी आयोजित किया गया था। कथित तौर पर प्रभास विष्णु मांचू के प्रोजेक्ट में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी होंगी। इसका निर्माण एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले किया गया है। शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

Also Read: भारत- पकिस्तान के मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर छाया 'Bharat vs Pakistan' का क्रेज

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story