Begin typing your search...

रणवीर कपूर की फिल्म Animal का पोस्टर हुआ जारी, रश्मिका मंदाना संग करेंगे रोमांस

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ दिसंबर में रिलीज होगी। और इस फिल्म का टीजर इसी महीने सितंबर में रिलीज होगा।

रणवीर कपूर की फिल्म Animal का पोस्टर हुआ जारी, रश्मिका मंदाना संग करेंगे रोमांस
X

रणवीर कपूर की फिल्म Animal का पोस्टर जारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल पिछले काफी समय से अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। कई बार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया है। वहीं, रणबीर कपूर के फैंस जो उनकी मचअवेडिट फिल्म एनिमल का इंतजार कर रहे थे उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर का नया लुक भी सामने आया है। इस फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म इस साल के आखिर में यानी 1 दिसंबर को पूरी दुनिया में रिलीज होने के लिए तैयार है।

रश्मिका मंदाना भी दिखेगी साथ

'एनिमल' फिल्म 2023 के आखिर में दिसंबर में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे शानदार एक्टर्स अहम रोल में नजर आएंगे। पहली बार रणबीर कपूर साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। संदी रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के अलावा तेल्गू, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणबीर अपने अब तक के सबसे अलग किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

Also Read: एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारेंट हुआ जारी, धोखाधड़ी का लगा है आरोप

Sonali kesarwani
Next Story