- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चर्च की आड़ में चल रहा...
चर्च की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पादरी चला रहा था देह व्यपार का धंधा, लग्जरी गाड़ियों में आते थे पुरुष-महिलाएँ, 7 गिरफ्तार
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से चर्च की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला प्रकाश में आया है। 'द कम्युन' की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने चर्च की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में लाल एन एस शाइन सिंह नाम के एक पादरी और चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (14 जुलाई 2021) को तमिलनाडु पुलिस ने कन्याकुमारी जिले के एसटी मंगडु क्षेत्र के ज्योति नगर में स्थित ड्यूसिस ऑफ क्राइस्ट एंग्लिकन चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े फेडरल चर्च ऑफ इंडिया में छापा मारा। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि इस चर्च में कई पुरुष और महिलाएँ लग्जरी कारों में अक्सर आते हैं।
फेडरल चर्च ऑफ इंडिया कथित तौर पर कन्याकुमारी जिले के सबसे बड़े चर्चों में से एक है और सेक्स रैकेट चलाने के आरोपित पादरी बिशप लाल एन एस शाइन सिंह इस चर्च के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। पुलिस को शुरुआती जाँच में पता चला है कि चर्च के अधिकारियों ने परिसर का इस्तेमाल वेश्यालय चलाने के लिए किया है। इसी को लेकर मिले इनपुट के बाद पुलिस ने चर्च में छापा मारकर कई महिलाओं और पुरुषों को रंगे हाथ पकड़ डाला। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार की गई आरोपित महिलाओं में एक 19 साल की लड़की भी शामिल है। इस लड़की को उसकी माँ ने ही जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेला है।
बहरहाल, तमिलनाडु पुलिस ने चर्च के पादरी और चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित पादरी और शिबिन नाम के एक व्यक्ति ने सेक्स रैकेट चलाने की बात कबूल कर ली है। तमिलनाडु पुलिस ने पादरी और छह अन्य के खिलाफ निथिरविलई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है।