लाइफ स्टाइल

दोपहर के खाने के बाद रोज सोना होगा खतरनाक, मगर सप्ताह में.....

Sujeet Kumar Gupta
13 Sept 2019 3:49 PM IST
दोपहर के खाने के बाद रोज सोना होगा खतरनाक, मगर सप्ताह में.....
x
खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट वॉक करें इसके बाद कम से कम 30 मिनट बाद ही सोएं

अगर आपको भी दोपहर के खाने के बाद थोड़ी देर सोने की आदत है, तो ये खबर आपके लिए है। वैज्ञानिकों ने हाल में एक रिसर्च में पाया है कि सप्ताह में 1-2 बार दिन के समय सोना आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे कार्डियोवस्कुलर रोगों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव रहता है। मगर इसके साथ ही आपके लिए यह जान लेना भी जरूरी है कि रोजाना दोपहर में सोने की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकती है।

स्विटजरलैंड स्थित University Hospital of Lausanne के शोधकर्ताओं ने दोपहर में सोने की आदत और खतरनाक बीमारियों का संबंध पता करने के लिए रिसर्च की है। इस रिसर्च में 35 साल से 75 साल के 3462 लोगों को शामिल किया गया। रिसर्च के दौरान 5 साल तक इन सभी लोगों के सोने की आदतों और शरीर में होने वाले बदलावों को नोट किया गया। इसके बाद शोधकर्ता इस इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सप्ताह में 1-2 दिन 5 मिनट से 1 घंटे की नींद हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर के खतरे को 48% तक घटा देती है।

लेकिन 1 घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों और रोजाना सोने वाले लोगों के लिए दोपहर की नींद खतरनाक साबित होती है। ये रिसर्च ब्रिटिश कार्डियोवस्कुलर सोसायटी द्वारा प्रकाशित होने वाली 'Heart' नाम के जर्नल में छापी गई है। यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो में मेटाबॉलिक मेडिसिन के प्रोफेसर नवीन सत्तार बताते हैं, "जो लोग रोजाना खाना खाने के बाद सोते हैं या 1 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनके लिए दोपहर की नींद बहुत खतरनाक हो सकती है।" आमतौर पर ऐसे लोगों के शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- कुछ लोगों का वजन बढ़ने लगता है और पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। जबकि कमजोर मेटाबॉलिज्म और पाचन क्षमता वाले लोगों में वजन घटने की समस्या और पेट की कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

दोपहर के खाने के बाद सोने का सही तरीका?

खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट वॉक करें इसके बाद कम से कम 30 मिनट बाद ही सोएं। बहुत अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन करके न सोएं, वर्ना आपको हार्ट बर्न की समस्या हो जाएगी बहुत अधिक पेट भरकर खाना न खाएं, वर्ना आपक ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो जाएगी। 15 मिनट से 1 घंटे की नींद दोपहर में फ्रेशनेस के लिए पर्याप्त है। इससे ज्यादा देर तक सोने से आपका खाना ठीक से पचेगा नहीं और पेट की बीमारियां हो जाएंगी। हालांकि खाने के बाद कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए।

Next Story