लाइफ स्टाइल

जापानी लड़कियों की तरह जीरो फिगर पाने के लिए रोजाना करना होगा ये काम

Desk Editor Special Coverage
11 May 2023 5:56 PM GMT
जापानी लड़कियों की तरह जीरो फिगर पाने के लिए रोजाना करना होगा ये काम
x

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जापानी लड़कियों का फिगर इतना स्लिम और सेक्सी क्यों होता है? इसमें कोई शक नहीं है कि इस देश की लड़कियों को सबसे ब्यूटीफुल और एलिगेंट माना जाता है। आपने फिल्मों में देखा होगा कि जापान की लड़कियां अक्सर क्यूट और स्लिम नजर आती हैं। यहां की महिलाएं 40 की उम्र में भी 18 की लगती हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, इसका कारण उनकी बैलेंस डाइट और लाइफस्टाइल है। चलिए जानते हैं उनकी डाइट में क्या-क्या चीजें शामिल होती हैं।


बैलेंस डाइट

यह एक गलत धारणा है कि जापानी केवल सुशी (जापान की मशहूर डिश) खाते हैं। वास्तव में उनकी डाइट में मछली, समुद्री शैवाल, सब्जियां, सोया, चावल, फल, और ग्रीन टी जैसी चीजें शामिल होती हैं। यानी उनकी डाइट में कम कैलोरी होती है और जंक फूड शामिल नहीं होता है। सर्दियों में मीट, फिश और सूप लेना पसंद है जबकि गर्मियों में कोल्ड सूप, सीफूड और सलाद लेना पसंद करती हैं।

खाना बनाने का तरीका

जापान में ग्रिल, स्टीम या फ्राइ करके खाया जाता है। उनके खाने में कम तेल का उपयोग होता है। इस तरह पकाने से चीजों में पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। उन्हें खानों में मसाले कम पसंद हैं क्योंकि मसलों से किडनी, लीवर और पेट पर असर पड़ता है।

खाने का तरीका

यहां पर धीरे-धीरे और छोटे टुकड़ों के साथ खाया जाता है। छोटी प्लेट कस इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हर चीज के लिए एक अलग प्लेट होती है। इसका परिणाम यह होता है कि वो ज्यादा खाने से बच जाती हैं।


रोटी या चावल

चावल उनके हर भोजन का अहम हिस्सा होता है। चावल को बिना नमक और मक्खन के बनाया जाता है। इसके अलावा वो रोटी बहुत ज्यादा नहीं खाते हैं।

ब्रेकफास्ट है जरूरी

इस बात को एक्सपर्ट भी मानते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे अहम भोजन होता है। उनके नाश्ते में कई चीजें शामिल होती हैं जैसे मछली, चावल, आमलेट, मिसो सूप, सोया डिश और टी।

Desk Editor Special Coverage

Desk Editor Special Coverage

    Next Story