लाइफ स्टाइल

आखिर क्यों लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड

सुजीत गुप्ता
26 Jun 2021 9:26 AM GMT
आखिर क्यों लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड
x
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे होंगे तो आप काम खत्म होने के बाद एक दूसरे के साथ समय बीता सकते है।

कई ऐसी चीजें हैं जो कई कपल्स कभी स्वीकार नहीं करते। इनमें से कई चीजें तो खूबसूरत होती हैं जब कि कुछ अजीब लेकिन वर्तमान समय में बहुत से कपल्स ऐसे है जो बिना शादी किए ही एक दूसरे के साथ रहना चाहते है और इस रिश्ते को लिव इन रिलेशनशिप का नाम दिया गया है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर लिव इन रिलेशनशिप में कपल्स को रहने की जरुरत क्यों पड़ गई है। इसके पीछे की असली वजह क्या है। हालांकि दुनिया की नजरों में बिना शादी किए किसी कपल का एक दूसरे के साथ रहना गलत समझा जाता है, लेकिन कपल्स की नजरों में उनका ये रिश्ता गलत नहीं होता।


-लिव इन रिलेशनशिप के दौरान बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को एक दूसरे से मिलने के लिए और एक दूसरे को जानने के लिए खास मेहनत नहीं करनी पड़ती, क्यूकि इस दौरान बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड एक ही घर में रहते है। तो वे आसानी से एक दूसरे के बारे में कई बातें जान सकते है।

-लड़के घूमने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे में कहीं बाहर जाने या फिर घूमने-फिरने के लिए उन्हें अपने पार्टनर का साथ मिल जाता है। जब आप किसी के साथ किसी रिश्ते में बंधे हुए होते है, तब आपको इस बात का एहसास तो हो ही जाता है कि उस व्यक्ति के साथ आपका भविष्य कैसा होगा या क्या वो व्यक्ति आपके लिए सही रहेगा या नहीं।

-अगर आप लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे होंगे तो आप काम खत्म होने के बाद एक दूसरे के साथ समय बीता सकते है। इसके इलावा लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पार्टनर को काफी बेहतर तरीके से समझा जा सकता है और इससे ये भी पता चल जाता है कि जिसे आपने अपने पार्टनर के रूप में चुना है, क्या वो सही है या नहीं।

-अब यूँ तो कुछ कपल्स लिव इन रिलेशनशिप के दौरान ही शादीशुदा कपल्स की तरह रहने लगते है, लेकिन कुछ ऐसे भी होते है जो लिव इन रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझने के बाद पहले शादी करते है और फिर अपना रिश्ता आगे बढ़ाते है। बहरहाल अब तो आपको पता चल गया होगा कि शादी से पहले कुछ कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में क्यों रहते है और आखिर इनके अधूरे रिश्ते का पूरा सच क्या है।



Next Story