शिक्षा

विनोबा सेवा आश्रम को डा स्वामी राम मानवता पुरस्कार

विनोबा सेवा आश्रम को डा स्वामी राम मानवता पुरस्कार
x
उक्त प्रतिष्ठित मानवता पुरुस्कार वर्ष 2021 के लिए ग्रामीण क्षेत्र में गत चार दशक से गांधी विनोबा के सिद्धांतों पर दीदी निर्मला देशपांडे के मार्गदर्शन में काम करने वाली संस्था विनोबा सेवा आश्रम बरतारा शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश का चयन किया गया है।

शाहजहांपुर। गांधी विनोबा जी के सिद्धांतों हेतु 40 वर्ष से समर्पित संस्था विनोबा सेवा आश्रम, बरतारा ,शाहजहांपुर को वर्ष 2021 का डॉक्टर स्वामी राम मानवता पुरुस्कार मिलेगा।

भारत देश में आर्थिक, पर्यावरण,विज्ञान संबंधी,सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक प्रतिष्ठित संस्था अथवा व्यक्ति को हिमालयन ट्रस्ट द्वारा गत 18 वर्षों से प्रदान किया जाता है उक्त राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित मानवता पुरुस्कार वर्ष 2003 में पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा, वर्ष 2004 में चिल्ड्रन विलेज आफ इंडिया ,वर्ष 2005 में चंडीप्रसाद भट्ट ,वर्ष 2006 में स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट वर्ष 2007 में पिंडलवाड़ा चैरटीबिल ट्रस्ट अमृतसर पंजाब ,वर्ष 2008 को विकास भारती झारखंड , वर्ष 2009 में थूथक नन्यूट टीम टी. एन. टी . मिजोरम , 2010 में सर्च सोसाइटी गढ़चिरौली महाराष्ट्र , 2011 में दिव्यप्रेम सेवा मिशन हरिद्वार ,वर्ष 2012 में सनमती बाल निकेतन पूना ,वर्ष 2013 स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर शिवकुमार शर्मा दिल्ली, वर्ष 2014 में कंप्यूटर विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक सावंत महाराष्ट्र ,वर्ष 2015 में परिवार संस्था कलकत्ता बंगाल वर्ष 2016 में डॉक्टर विभा गुप्ता वर्धा महाराष्ट्, वर्ष 2017 में सेवा रूरल भडूच गुजरात ,वर्ष 2018 में कुष्ठ सेवा हेतु सेवाधाम उज्जैन ,वर्ष 2019 में आध्यात्मिक क्षेत्र में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि उत्तराखंड ,वर्ष 2020 में प्रख्यात पर्यावरणविद डॉक्टर सच्चिदानंद भारती को प्राप्त हुआ है।

उक्त प्रतिष्ठित मानवता पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए ग्रामीण क्षेत्र में गत चार दशक से गांधी विनोबा के सिद्धांतों पर दीदी निर्मला देशपांडे के मार्गदर्शन में काम करने वाली संस्था विनोबा सेवा आश्रम बरतारा शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश का चयन किया गया है। ज्ञातव्य हो विनोबा सेवा आश्रम की स्थापना पूज्य बाबा विनोबा जी का प्रत्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त कर विनोबा सेवा आश्रम की स्थापना वर्ष 1980 में शिक्षा स्वास्थ्य स्वाबलंबन गोसेवा,,जैविक खेती,गांवों में ग्रामस्वराज्य की स्थापना हेतु की थी ।

विनोबा सेवा आश्रम को इससे पूर्व जागृति पुरुस्कार, हरिजन सेवा पुरुस्कार, प्रकृति गौरव पुरुस्कार , पर्यावरण संरक्षण पुरुस्कार , नाबार्ड द्वारा प्रथम स्वयं सहायता पुरुस्कार, भूदान स्मृति पुरुस्कार , नशा मुक्ति सम्मान , भारतीय स्टेट बैंक सेवा सम्मान ,बैंक आफ बड़ौदा वित्तीय साक्षरता सम्मान ,गांधी पुस्तकालय द्वारा प्रख्यात गांधी पुरुस्कार, गो सेवा आयोग द्वारा गो उपासना सम्मान ,जैविक खेती हेतु सम्मान , महिला सुरक्षा एवं शिक्षा सम्मान, मलाला अवार्ड ,,राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार, इसके अलावा रमेश भइया और विमला बहन को विवेकानंद यूथ अवार्ड , दोनो को जनपद रत्न सम्मान,रुहेलखंड गौरव सम्मान राज्य रत्न सम्मान , प्रकृति रत्न सम्मान अति प्रतिष्ठित रचनात्मक क्षेत्र में जमनालाल बजाज पुरुस्कार , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यशभारती सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

विनोबा सेवा आश्रम के निदेशक मोहित कुमार के कार्यों से प्रसन्न होकर आश्रम को स्वच्छता के क्षेत्र में जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी भी आशीर्वाद दे चुके हैं । विनोबा सेवा आश्रम को इससे पूर्व 53 पुरस्कार मिल चुके हैं । आश्रम परिवार इस चौवनवें पुरुस्कार के रूप में स्वामी राम मानवता पुरुस्कार घोषित होने से सभी को काफी प्रसन्नता है। संस्थापक रमेश भैया ने कहा कि उक्त राष्ट्रीय स्तर पर अति प्रतिष्ठित पुरुस्कार को बाबा विनोबा का प्रसाद मानकर आश्रम द्वारा स्वीकार किया गया है। आगामी 13 नवंबर स्वामी राम जी की पुण्यतिथि पर हिमालयन इंस्टिट्यूट देहरादून में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

Next Story