भिंड

3 बच्चों को बचाने में मा की भी मौत, गांव में मातम पसरा

Special Coverage News
12 Oct 2019 12:09 PM GMT
3 बच्चों को बचाने में मा की भी मौत, गांव में मातम पसरा
x

गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई। तालाब पर मौजूद अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों की दी। तालाब पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने तालाब से चारों के शव निकाल लिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को पीएम के लिए भेजा। इस घटना पर नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी अफसोस व्यक्त किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुना के आरोन थाना क्षेत्र के खेरखेड़ी गांव की है। यहां शनिवार दोपहर एक ही परिवार के तीन बच्चे नहाने के लिए तालाब पर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए उन्हें देखकर उनकी मां भी बचाने के लिए कूदी, लेकिन तैरना ना आने के कारण चारों की मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम थी। सभी मृतक प्रजापति समाज के थे। जिनकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी है।

तालाब पर मौजूद अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों की दी। तालाब पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने तालाब से चारों के शव निकाले। घटना की जानकारी लगते ही जिले के अधिकारी गांव रवाना हो गए हैं। इस हादसे गांव में मातम का माहौल पसर गया है|

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story