भिंड

मुस्लिम लड़के ने हिंदू बन नाबालिक को दिया शादी का झांसा, कई बार किया दुष्कर्म

Sakshi
7 March 2022 2:37 PM GMT
मुस्लिम लड़के ने हिंदू बन नाबालिक को दिया शादी का झांसा, कई बार किया दुष्कर्म
x
एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को अपनी गलत पहचान बताकर पहले झांसे में लिया...

मध्य प्रदेश में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां प्रदेश में एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को अपनी गलत पहचान बताकर पहले झांसे में लिया और फिर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में नाबालिग लड़की के आरोपों के बाद कई लोग इसे लव जिहाद से भी जोड़ रहे हैं। धर्म छिपाकर लड़की के साथ गलत काम करने वाले युवक की पहचान बली मोहम्मद खान के तौर पर हुई है। एक हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी शख्स 4 बच्चों का पिता भी है।

बता दें कि यह मामला भिंड जिले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 10 महीने पहले बली मोहम्मद खान उर्फ बब्लू के मोबाइल पर एक नंबर से मिस्ड कॉल आया था। बली ने जब इस मोबाइल नंबर पर दोबारा फोन किया तब उसकी बात एक नाबालिग लड़की से हुई। उसने लड़की को अपना नाम 'निशांत कुमार' बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर यह बातचीत मुलाकात में तब्दील हो गई। लड़की का आरोप है कि बली मोहम्मद खान ने उससे शादी का वादा किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया है कि 'निशांत' बने बली मोहम्मद की पोल उस वक्त खुली जब नाबालिग लड़की को उसका वोटर आईडी कार्ड मिला। इस वोटर आईडी कार्ड में उसका अली नाम बली मोहम्मद खान दर्ज था। यह देखकर लड़की के पांव तले जमीन खिसक गई। अपना धर्म छिपा लड़की से झूठे वादे करने वाले बली मोहम्मद के बारे में लड़की को यह भी पता चला कि वो 4 बच्चों का पिता है। इसके बाद इस नाबालिग ने उससे मिलना-जुलना छोड़ दिया।

राज खुलने के बाद भी बली मोहम्मद खान लड़की से मिलना चाहता था और 4 मार्च को वो अचानक लड़की के घर पहुंच गया। लड़की के घरवालों ने जब उसके आने पर ऐतराज जताया तब वहां हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने बली को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर इस मामले में आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए बली मोहम्मद को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने फिलहाल उसे जेल भेज दिया है।

Next Story