भोपाल

MSP लूट खुलासा: मध्यप्रदेश में एक दिन में 9 फसलें में एक दिन में 7.5 करोड़ की लूट

Shiv Kumar Mishra
27 March 2021 1:46 PM GMT
MSP लूट खुलासा: मध्यप्रदेश में एक दिन में 9 फसलें में एक दिन में 7.5 करोड़ की लूट
x

9 प्रमुख फसलों पर मध्यप्रदेश के किसानों के साथ हो रही लूट, एमएसपी लूट कैलकुलेटर ने दिखाया सच।

● मध्यप्रदेश के किसानो के साथ कल के सिर्फ एक दिन में 7.5 करोड़ की लूट हुई।

● चना के किसानो को मध्यप्रदेश में सिर्फ एक दिन में उठानी पड़ी 3 करोड़ से ज्यादा की लूट।

● गेहूं और मक्का के किसानो के साथ भी मध्यप्रदेश में 2.75 और 1.18 करोड़ की लूट।

प्रधानमंत्री जी एमएसपी को लेकर जो दावे करते हैं जय किसान आंदोलन का एमएसपी लूट कैलकुलेटर इन दावों का सच देश के सामने ला रहा है। आज जय किसान आंदोलन ने मध्यप्रदेश में 26 मार्च 2021 को बिकी 9 प्रमुख फसलों में हो रही लूट का सच सामने लाया। इसमें गेहूं,चना, मक्का , मूँग, उड़द, अरहर आदि शामिल हैं।

1 दिन यानी सिर्फ 26 मार्च के दिन मध्यप्रदेश के किसान के साथ 7.5 करोड़ की लूट हुई है। सबसे ज्यादा लूट चने की फसल में हुई। कल के दिन मध्यप्रदेश की मंडियों में 65163 क्विंटल चना बिका जिसमे 1 प्रतिशत चना एमएसपी पर बिका, चने का एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार ने ₹5100 निर्धारित किया था लेकिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों में 26 मार्च को किसान को औसतन ₹4592 ही मिल पाए। चने की फसल मे किसान को 3.28 करोड़ रूपये का घाटा हुआ।

MSP के नाम पर प्रधानमंत्री जी किसानो के साथ यह जो भद्दा मज़ाक कर रहे हैं जय किसान आंदोलन का यह MSP कैलकुलेटर इसका सच देश के सामने ला रहा है।

Next Story