
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- चार लोगों की मौत...
भोपाल
चार लोगों की मौत दर्जनों घायल मांगलिक कार्य से लौट रहे थे लोग
Shiv Kumar Mishra
8 Nov 2020 1:59 PM IST

x
मध्यप्रदेश सिंगरौली जिला अंतर्गत सरई थाना क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना में लगभग 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। बताया गया कि यह हादसा देर रात गजरा बहरा भलैया गांव के पास गाड़ी पलटने से हुआ है।
सूत्रों से मिली खबर अनुसार सभी लोग एक मांगलिक कार्य हेतु मकरी गांव में गये हुए थे जो टाटा 407 से लौट रहे थे।मरने वालों में तीन परूष एवं महिला बतायी जा रही है।
दुर्घटना में घायल लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को सरई स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां से दस लोगों को गम्भीर चोट के कारण उन्हे जिला हास्पिटल बैढ़न रेफर किया गया है।वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Next Story