भोपाल

बीजेपी के नेता का एलान, कमलनाथ सरकार अब अपना पिण्डदान जल्द ही करवाएगी

Special Coverage News
24 July 2019 4:48 PM IST
बीजेपी के नेता का एलान, कमलनाथ सरकार अब अपना पिण्डदान जल्द ही करवाएगी
x

भोपाल: कर्नाटक की एच डी कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा सक्रीय होकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिरने के फौरन बाद ही कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अब अपना पिण्डदान करवाएगी। हमे अपने ऊपर के नंबर 1 या नंबर 2 के आदेश का इंतज़ार हैं आदेश होते ही 24 घंटे में सरकार गिरा देंगे। लंगड़ी सरकारों का यही अंजाम होगा जो कर्नाटक में हुआ हैं।

भाजपा के इस नेता को जवाब देने खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मैदान में आ गए और कहाकि आपके नंबर1 और नंबर 2 समझदार हैं वो ऐसा आदेश नही देंगे अगर आपमे हिम्मत हैं तो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आओ हम जनादेश साबित कर देंगे।

कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहाकि खरीद फरोख्त में भाजपा और भाजपा के नेताओ को महारत हासिल हैं ये भाजपा की पुरानी आदत हैं जो जाएगी नही। उन्होंने दावा करते हुए भरोसा जताया की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरे पाँच साल चलेगी और किसी मे हिम्मत हो तो कांग्रेस की सरकार गिराकर बताए।

Next Story