Archived

बलात्कारियों का गढ़ बना मध्यप्रदेश, 12 साल की बच्ची हुई हवस का शिकार

बलात्कारियों का गढ़ बना मध्यप्रदेश, 12 साल की बच्ची हुई हवस का शिकार
x

मध्य प्रदेश का भोपाल शहर अब बलात्कारियों का गढ़ बन चुका है। हाल ही में खबर आई थी कि भोपाल में कोचिंग से लौट रही छात्रा गैंगरेप का शिकार हुई थी। जिसके अभी भी जांच चल रही थी। इसके बाद भोपाल के ही गुना जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर आई कि 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद बलात्कारियों ने उसका शव फंदे से लटका दिया था। इन घटनाओं के बाद अब खबर आई है कि इसी शहर में एक 12 साल की बच्ची को भी दरिंदो ने अपनी हवस का शिकार बना लिया है।

क्या था पूरा मामला

बीते 3 नवंबर को एक 12 साल की बच्ची के साथ 4 लोगों ने भोपाल रेलवे स्टेशन के पास बसे एक जर्जर मकान में गैंगरेप किया। इस बात की खबर GRP को पड़ी, इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं, मंगलवार को जब पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो पुलिस और डॉक्टर के होश उड़ गए। बच्ची का अपने भाई को ढूंढते हुए जबलपुर से भोपाल आना बताया जा रहा है। भाई को खोजने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर ही सोती थी। इस बीच बच्ची पर कुछ दरिंदों की नजर पड़ी। वो इसे बहला फुसला कर सुनसान जगह ले जाते थे और वहां गैंगरेप करते। बच्ची ने जीआरपी को बताया कि उसे अक्सर पेट में दर्द होता था। पर उसे समझ नहीं आता था कि दर्द क्यों हो रहा है, जब भी दर्द होता तो वह कुछ खा लेती थी। फिलहाल पुलिस गैंगरेप के आरोपियों की तलाश कर रही है। टेस्ट में ये बात सामने आई की बच्ची के पेट में 4 माह का गर्भ है। फिलहाल उसे भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने भाई को ढूंढते हुए जबलपुर से भोपाल आई थी। भाई को खोजने के लिए वो रेलवे स्टेशन पर ही सोती थी। इस बीच बच्ची पर कुछ दरिंदों की नज़र पड़ी और वो बच्ची को फुसला कर सूनसान जगह ले जाकर थे उसका गैंगरेप करते थे। बच्ची ने GRP को बताया कि उसे अक्सर पेट में दर्द होता था, लेकिन उसे समझ नहीं आता था कि दर्द क्यों हो रहा है। ये खबर मीडिया में आने पर आनन-फानन में GRP ने मामला दर्ज कर लिया है।


फिलहाल पुलिस गैंगरेप के आरोपियों की तलाश कर रही है। इन घटनाओं के चलते मध्य प्रदेश पुलिस के साथ ही रेलवे पुलिस के लगभग 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन रेप की वारदातों का लगातार घटित होने के बावजूद भी मध्य प्रदेश पुलिस इसे रोकने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। आरोपी अभी भी पुलिस कि गिरफ्त से बाहर हैं।



Next Story