भोपाल

चार बच्चे समेत जब सात अर्थी एक साथ घर से उठी तो रोने लगी हर आँख, जलकर दर्दनाक हुई थी मौत

Shiv Kumar Mishra
24 July 2021 5:39 AM GMT
चार बच्चे समेत जब सात अर्थी एक साथ घर से उठी तो रोने लगी हर आँख, जलकर दर्दनाक हुई थी मौत
x
अहमदाबाद में गुना के 7 लोग जिंदा जले

गुना के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लाेग अहमदाबाद में जिंदा जल गए। वहीं, तीन अन्य घायल हैं। ये लोग काम के सिलसिले में वहां गए थे। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। रात में सोते समय गैस चालू रह गई थी। सुबह किसी ने जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया, घर में ब्लास्ट हो गया।

जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बेरवास गांव का एक परिवार अहमदाबाद में काम करने गया था। वे यहां एक काजू की फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार रात सभी अपने घर में आकर सो रहे थे। इसी दौरान गैस चालू छूट गई थी। रात भर गैस लीक होती रही। इनके साथ राजस्थान का रहने वाला दामाद भी रहता था। दामाद ने जैसे ही स्विच ऑन किया, सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें परिवार के 10 लोग झुलस गए। इनमे से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। मृतकों में से 5 का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इनके पैतृक गांव में किया गया।

राजू अहिरवार (30) पुत्र चैंयां लाल, रामप्यारी (85) पत्नी चैंयां लाल, सोनू (25) पुत्र चैंयां लाल, आकाश (17) पुत्र राजू अहिरवार, वैशाली(8) पुत्री राजू, पायल (5) पुत्री राजू, नितेश (7) पुत्र राजू।

घटना में परिवार के ही तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। इनका अहमदाबाद में ही इलाज किया जा रहा है। घायलों में सीमा (30) पत्नी राजू अहिरवार, सरजू बाई (24) पत्नी सोनू और फूल सिंह (30) पुत्र धन्नालाल शामिल हैं। मृतकों के अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। एक साथ 7 अर्थियां उठने से गांव में हर किसी की आंख से आंसू छलक गए। गांव में पहली बार एक साथ एक ही परिवार की सात चिताएं जलीं।

घटना की जानकारी लगते ही मधुसूदनगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंचे। घटना के बार मे जानकारी ली। वहीं, इस पूरी घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों को 4-4 लाख और मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं घायलों का खर्च भी प्रदेश सरकार उठाएगी।

Next Story