
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- गणतंत्र दिवस समारोह के...
इंदौर
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 2 कांग्रेसी नेताओं के बीच हुई झड़प
Sujeet Kumar Gupta
26 Jan 2020 12:12 PM IST

x
इंदौर। गणतंत्र दिवस पर आज यशवंत रोड़ पर स्थित कांग्रेस के कार्यालय गांधी भवन सीएम कमलनाथ ने झंड़ा फरहाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में दो कांग्रेस नेता के बीच झड़प से अफरा तरफी मच गई। बताया जा रहा है कि दो कांग्रेस नेताओं देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर में अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच हाथापाई हो गई, दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद सीएम की सुरक्षा के लिए लगे पुलिस अधिकारी दौड़े और दोनों को अलग किया, और दोनों नेताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। अभी साफ नहीं हो पाया है कि दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ था।
इंदौर : गांधी भवन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दो कांग्रेस नेता के बीच झड़प हुई। pic.twitter.com/Npm51siDsj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2020
Next Story