इंदौर

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा, दो मासूम सहित 4 की दर्दनाक मौत, दो दर्जन घायल

Shiv Kumar Mishra
16 May 2022 8:14 AM GMT
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा, दो मासूम सहित 4 की दर्दनाक मौत, दो दर्जन घायल
x
बैतूल में ट्रैक्टर ट्रौली पलटने से चार की मौत

बैतूल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़े हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बीती रह ट्रैक्टर ट्राली से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट थे थे, उसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के आदर्श धनोरा निवासी ग्रामीण केसिया के पास स्थित धार्मिक स्थल गए थे। कार्यक्रम के बाद यह लोग वापस लौट रहे थे। इसी बीच आदर्श धनोरा के पास बागदेव नामक स्थान पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।


मौके पर भीमपुर पुलिस पहुच गयी है। इस हादसे में ट्रॉली में दबने से आदर्श धनोरा निवासी शांति लाल सिंह (33), कला साहबू (55), करिश्मा लाल सिंह (6) और खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी निहाल मनीष इवने (8) की मौत हो गई। इस हादसे में 25-26 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को भीमपुर अस्पताल पहुंचाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।

Next Story