इंदौर

अपनी ही शादी में भाभी को लेकर कमरें में घुस गया दूल्हा‚ तीन बार किया रेप

Shiv Kumar Mishra
22 July 2021 4:28 PM GMT
अपनी ही शादी में भाभी को लेकर कमरें में घुस गया दूल्हा‚ तीन बार किया रेप
x
दुल्हे ने शादी में आई भाभी से तीन बार किया रेप

मध्यप्रदेश के इंदौर में बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी ही शादी में दूल्हे ने भाभी (मामा के बेटे की पत्नी) के साथ दुष्कर्म कर डाला। जिस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है वह शादी में शामिल होने के लिए आई थीं शादी से लौटने के बाद महिला ने पति को आपबीती सुनाई जिसके बाद आरोपी दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित महिला के अनुसार घटना 8 जुलाई की है। वह अपने ममिया ससुर के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए इंदौर आई थी। आरोप है कि शादी से पहली रात दूल्हे ने उसके साथ जबरन किया। महिला का यह भी आरोप है कि दूल्हे की बहन में भी दूल्हे का सहयोग किया और उसे दूल्हे के साथ कमरे में बंद कर दिया।

महिला का आरोप है कि रात में कमरे के अंदर दूल्हे ने उसके साथ तीन बार रेप किया। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौटने के बाद महिला अपने घर पहुंची और पति को पूरी घटना के बारे में बताया‚ जिसके बाद पति पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

सांवेर थाना पुलिस के अनुसार महिला की ननंद उसे अकेले कमरे में लेकर गई‚ जहां पहले से ही शराब के नशे में धुत्त दूल्हा हाथों में मेंहदी लगाए बैठे हुए था। खाली कमरे में आरोपी और उसकी बहन ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने पूरी रात में महिला के साथ तीन बार रेप किया। पति की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story