इंदौर

शादी के 17 दिन बाद ही पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा हैवानियत भरा काम, पढ़कर खून खौल उठेगा!

Arun Mishra
8 Jun 2023 5:27 AM GMT
शादी के 17 दिन बाद ही पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा हैवानियत भरा काम, पढ़कर खून खौल उठेगा!
x
21 मई 2023 को विक्की और अंजलि दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी।

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के 17 दिन बाद ही एक पति हैवान बन बैठा। वह पति पत्नी के पवित्र रिश्ते की तमाम बातें भूल गया। अचानक से उसके भीतर एक शैतान जाग गया और उसने अपने चांद के टुकड़े को अपने दिल से जुदा करने के लिए एक ऐसा खौफनाक काम किया, जिससे सुनकर और देखकर हर कोई हैरान और परेशान है।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के धार नाका निवासी विक्रम उर्फ विक्की की शादी 21 मई 2023 को अंजलि के साथ हुई थी। दोनों की शादी को हुए 17 दिन ही बीते थे कि 7 जून को विक्की ने अंजलि की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। जिन हाथों में विक्की ने अंजलि के नाम की मेहंदी रचाई थी, उन्हीं हाथों को अंजलि के खून से रंग लिया। आरोपी को भी हाथ में जख्म हुआ है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि हत्या दहेज के लिए की गई है।

दरअसल, इंदौर के पास धारा नाका महू में रहने वाले विक्की ने पत्नी अंजलि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने अंजलि के शरीर को 10 बार चाकू से गोदा। गले से लेकर शरीर कई हिस्सों पर चाकू से वार किए। विक्की के परिवार वालों ने जब अंजलि की चीखने की आवाज सुनी तो वह लोग उसके कमरे की ओर दौड़े। देखा तो खून से लथपथ अंजलि फर्श पर पड़ी हुई थी। साथ ही विक्की भी घायल अवस्था में था।

दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर अंजलि को मरा हुआ घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों से पूरी जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, विक्की को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मर्जी से नहीं हुई थी विक्रम की शादी

बताया गया कि 21 मई 2023 को विक्की और अंजलि दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। विक्की पीथमपुर में मौजूद एक फैक्ट्री में काम करता है। सामने आया है कि शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी। वह अंजलि से शादी करना नहीं चाहता था।

एसपी ग्रामीण हितिका वासल का कहना है कि पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की हत्या की है और खुद को भी चाकू से घायल किया है। आरोपी का इलाज कराया जा रहा है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story