इंदौर

उज्जैन में ट्रैक्स में फंसे रहे घायल बच्चे, बमुश्किल बाहर निकाला; 8 गंभीर घायल

Shiv Kumar Mishra
22 Aug 2022 6:20 AM GMT
उज्जैन में ट्रैक्स में फंसे रहे घायल बच्चे, बमुश्किल बाहर निकाला; 8 गंभीर घायल
x

उज्जैन के पास नागदा में सुबह 7 बजे भीषण हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। 8 बच्चे गंभीर घायल हैं। घायलों को उज्जैन ले जाया गया। उनको एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचाया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। इनमें से 12 बच्चे फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल और दो बच्चे एगोशदीप स्कूल में पढ़ते हैं। उनकी उम्र 6 से 16 वर्ष तक है।

नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल और एगोशदीप स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को झिरनिया फंटे के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्स पूरी तरह से पिचक गई। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया। जिसके बाद घायलों को बाहर निकालकर नागदा जनसेवा अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्स में 12 बच्चे मौजूद थे। एम्बुलेंस चालक शिवनारायण व्यास का कहना है कि सूचना के 10 से 15 मिनट बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।

एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। वाहनों की मदद से बच्चों को अस्पताल लाया गया। तीन बच्चे नागदा में भर्ती है। पांच बच्चे अर्थो अस्पताल में भर्ती थे, जहां 3 की मौत हो गई। वहीं, 4 का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा था, यहां 1 की मौत हो गई।

Next Story