- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- राहत इंदौरी के निधन पर...
राहत इंदौरी के निधन पर कुमार बोले- ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी ख़ामोशी से विदा होगा,कभी नहीं सोचा था
देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है. COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि उर्दू कवि राहत इंदौरी को भर्ती किए जाने के बाद दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन से लोगों को काफी दुख पहुंचा है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं…
राहत इंदौरी के साथी और देश के जाने-माने कवी कुमार विश्वास ने भी राहत इंदौरी को भावुक तरीके से याद किया. कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा है, 'हे ईश्वर ! बेहद दुखद ! इतनी बेबाक़ ज़िंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी ख़ामोशी से विदा होगा,कभी नहीं सोचा था ! शायरी के मेरे सफ़र और काव्य-जीवन के ठहाकेदार क़िस्सों का एक बेहद ज़िंदादिल हमसफ़र हाथ छुड़ा कर चला गया'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहत इंदौरी के निधन पर ट्वीट करके लिखा, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है, 'मक़बूल शायर राहत इंदौरीजी के गुज़र जाने की खबर से मुझे काफ़ी दुख हुआ है। उर्दू अदब की वे क़द्दावर शख़्सियत थे।अपनी यादगार शायरी से उन्होंने एक अमिट छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी है।आज साहित्य जगत को बड़ा नुक़सान हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मशहूर उर्दू कवि के निधन पर शोक जताया है. शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है, 'अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अज़ीज़ श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।'
राहुल गाँधी ने भी ट्वीट किया है, "अब ना मैं हूँ ना बाक़ी हैं ज़माने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे..." अलविदा, राहत इंदौरी साहब।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट किया है, 'मशहूर अवामी शायर राहत इन्दौरी के आज अचानक निधन की खबर अति-दुःखद। उनकी कमी को उर्दू अदब की दुनिया में पूरी करना शायद मुश्किल होगा। उनके शोकसंतप्त परिवार व उनके करोड़ों चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।'
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया है, ख्यात शायर , प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूँ। आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला , हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूँ अचानक , असमय छोड़ जाएँगे , यह विश्वास नहीं हो रहा है।'