मध्यप्रदेश

सतना में कार का टायर फटने से 3 लोगों की मौत, मुंबई जा रहा था परिवार

Sakshi
21 Jan 2022 5:16 AM GMT
सतना में कार का टायर फटने से 3 लोगों की मौत, मुंबई जा रहा था परिवार
x
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में तेज दौड़ रही एक कार के आगे का टायर फट जाने से अनियंत्रित कार गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में तीन की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में तेज दौड़ रही एक कार के आगे का टायर फट जाने से अनियंत्रित कार गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में तीन की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। यह घटना मध्यप्रदेश के सतना जिला में आने वाले गांव खम्हरिया की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सतना जिले के अमदरा थाना अंतर्गत आने वाले गांव खम्हरिया के पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में कटनी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार के आगे का दाहिना टायर अचानक फट गया। जिसके बाद टायर फटने के बाद कार एक गड्ढे में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि घटना में ग्राम छाता थाना दुर्गावती कैमूर बिहार के निवासी जमाल खान पिता हनीश खान 66 वर्ष, मुराद खां पिता हसनैन 23 वर्ष और रफीउल्लाह पिता हाजी 62 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सद्दाम पिता जमाल 22 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि सद्दाम को कटनी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

अपने गांव से वापस मुंबई जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर एमएच 01 एआर 5699 से चारों लोग मुम्बई का सफर कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल मुम्बई में ही मोटर वाहन का व्यवसाय करते हैं और वे कुछ दिनों के लिए अपने पैतृक गांव छाता गए हुए थे। यह दुर्घटना गांव से वापस मुंबई लौटते वक्त हो गई। इस घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों का जमघट लग गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही अमदरा थाना प्रभारी राजेन्द्र पाठक, एसआई राजकुमार पटेल, एएसआई दशरथ , हवलदार अशोक सिंह व भाग्यचंद्र मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी कि शवों को निकालने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

Next Story